आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

by | Oct 7, 2026 | आस्था, उत्तरकाशी | 0 comments

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना–

बड़कोट। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ बुधवार को पत्नी डॉ. सुदेश धनकड़ के साथ चारधाम यात्रा पर जानकीचट्टी पहुंचे। यहां से डॉ. सुदेश धनकड़ रिमझिम बारिश के बीच यमुनोत्री धाम पहुंचीं। उन्होंने शाम को मां यमुना के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यमुनोत्री धाम पहुंचने पर डॉ. सुदेश धनकड़ ने पवित्र दिव्य शिला का पूजन किया। इसके बाद यमुना मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां यमुना के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद वह रात्रि विश्राम के लिए जानकीचट्टी लौट गईं। उनके धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों में भी उत्साह नजर आया।

इससे पूर्व जानकीचट्टी में तीर्थपुरोहितों और पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और उनकी पत्नी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, पवन उनियाल, मनमोहन उनियाल, खिलानंद उनियाल, गिरीश उनियाल, आयुष उनियाल, सुरेश नौटियाल और मदन मोहन उनियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!