श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ये टीमें रही अव्वल–

by | Nov 13, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे राज्य महोत्सव कार्यक्रम का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य प्रो. आर के गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्षों और सैकड़ों शहादतों के बाद प्राप्त हुआ है। इसलिए युवाओं को उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए अपने अपने कार्यक्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में युवाओं को सरकारी नौकरी के बजाय स्वरोजगार को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ भालचंद नेगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मंच प्रदान करते हैं एवं उनके अंदर अपने राज्य एवं संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न करते हैं। समापन दिवस पर हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य में बीएड संकाय ने प्रथम, विज्ञान संकाय ने द्वितीय, कला संकाय ने तृतीय, समूह गान में कला संकाय ने प्रथम, शिक्षा संकाय ने द्वितीय, विज्ञान संकाय ने तृतीय, एकल नृत्य में अवंतिका ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय, प्रदीप बिष्ट ने तृतीय, संस्कृत गीत में अंजलि ने प्रथम अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में डॉ विधि ध्यानी, डॉ पूनम टाकुली, डॉ विनीता नेगी, डॉ प्रकाश लाल शाह, डॉ रमाकांत यादव, डॉ बिक्रम शाह, डॉ बीपी देवली, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दर्शन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे। 

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!