गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में बुधवार को श्री शतचंडी जन कल्याण समिति की ओर से वर्ष 2021 का देवभूमि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष का देवभूमि प्रतिभा सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत को भेंट किया गया, जबकि साहित्य के क्षेत्र में मातृभाषा गढ़वाली की संवेदनशील कवियत्री बीना बेंजवाल को दिया गया। कला के क्षेत्र में गढ़वाल चित्रकला शैली के कलाकार अंशु मोहन शर्मा, संस्कृति के क्षेत्र में लोक गायक किशन महिपाल और पर्यटन तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सैर-सलीका की अवधारणा को प्रचलन में लाने वाले डॉक्टर सर्वेश उनियाल को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में कई नामी-गिरामी हस्तियां पहुंची हुई थी। श्री शतचंडी जन कल्याण समिति के सचिव नितेश तिवारी और देवभूमि प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक गणेश खुगशाल गणी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित कर आज हम गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगंतुकों का आभार जताया। सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने कहा कि पहाड़ में कई हस्तियां मौजूद हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं।
श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत देवभूमि प्रतिभा सम्मान से नवाजे–
by laxmi Purohit | Dec 8, 2021 | चमोली, रचनात्मक, सामाजिक कार्य | 0 comments

Latest News
पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...
वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग...
विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...
जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...
चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...
एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...
‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
