चमोलीः दो लोगों को दो माह के लिए किया जिला बदर– 

by | Feb 4, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, पोखरी क्षेत्र का है मामला–

पोखरीः आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पोखरी थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने उन्हें दो माह के लिए जिला बदर कर दिया है। दोनों को पुलिस ने घोलतीर में रुद्रप्रयाग की सीमा में छोड़ दिया है। पोखरी थाने के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि शंकर सिंह नेगी पुत्र चंद्र सिंह नेगी, ग्राम- डुंगर और कुलवीर सिंह पुत्र जीत सिंह, ग्राम- पोगठा के खिलाफ यह कार्रावाई की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पर समाज विरोधी गतिविधियों और शराब तस्करी में लिप्त रहने के चलते गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत की गई है।

रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोनों को दो माह के लिए चमोली जिले की सीमा से बाहर निष्कासित करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने दोनों के आवास पर जाकर उन्हें जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए जिले की सीमा से बाहर कर दिया। चमोली पुलिस की ओर से इससे पूर्व भी कई लोगों को जिला बदर की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!