तिब्बत सीमा पर पार्वती कुंड पहुंचा नीती घाटी के ग्रामीणों का दल–

by | Jul 21, 2022 | चमोली, धर्म, संस्कृति | 0 comments

कुंड और बड़े भैय्या की पूजा अर्चना की गई, महिलाओं ने किया झुमैलो नृत्य–  

जोशीमठः तिब्बत सीमा पर स्थित पार्वती कुंड की पूजा-अर्चना करने के लिए नीती घाटी के ग्रामीण पहुंचे। कुंड में ग्रामीणों ने स्नान करने के बाद विशेष पूजा अर्चना की और झुमैलो नृत्य भी किया। सेना और प्रशासन की अनुमति के बाद ही ग्रामीण पार्वती कुंड तक पहुंचे। पिछले कुछ सालों से पार्वती कुंड तक जाने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाती थी। लेकिन नीती घाटी के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने प्रशासन से अपने देवताओं की पूजा-अर्चना करने के लिए वहां जाने की अनुमति मांगी। घाटी के जेलम, जुम्मा और कोषा गांव के 120 ग्रामीणों का दल सीमा पर स्थित पार्वती कुंड पहुंचा।

मलारी से ग्रामीण सेना के वाहन से पार्वती कुंड तक पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की। ग्रामीण कुंड के समीप ही स्थित प्रसिद्घ स्थल बड़े भैय्या के दर्शनों के लिए भी गए। यहां पूर्व में एक सैनिक शहीद उहो गए थे। जिसके बाद से ग्रामीण व सेना के जवान बड़े भैय्या के दर्शनों को पहुंचते हैं।

नीती घाटी कल्याण समिति के अध्यक्ष मान सिंह राणा, ग्राम प्रधान कोषा लक्ष्मण सिंह, जेलम ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, बचन सिंह, उर्मिला राणा, विनीता राणा, रूपा देवी, झापी देवी, हिवाली देवी सहित अन्य ग्रामीण इस दौरान मौजूद रहे। कुछ घंटों तक क्षेत्र में रहने के बाद ग्रामीण वापस मलारी लौट आए। 

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!