आफत की बरसात में उर्गम घाटी बनीं ग्रामीणों के लिए दुर्गम–

by | Aug 4, 2022 | आपदा, चमोली, समस्या | 0 comments

जोखिम भरे रास्ते से अरोसी गांव की अस्वस्थ महिला को कुर्सी से पहुंचाया अस्पताल– 

जोशीमठः इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से पैदल रास्ते, सड़क, पुलिया खतरनाक बने हुए हैं। ग्रामीणों को जोखिम भरे रास्तों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उर्गम घाटी के अरोसी गांव का पैदल रास्ता सड़क निर्माण के चलते बुरी तरह ध्वस्त हो रखा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव की एक महिला के पैर में चोट लग गई। ग्रामीण जोखिम उठाकर महिला को कुर्सी के सहारे पैदल सड़क तक लेकर आए, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।

अरोसी गांव की 45 साल की दुर्गा देवी पत्नी गुडवीर सिंह के पैर में चोट लग गई। महिला को अस्पताल पहुंंचाने के लिए ग्रामीण उसे कुर्सी पर बिठाकर पैदल इसी जोखिम भरे रास्ते से सड़क तक लाए। ग्रामीण प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि यहां एडीबी की ओर से हेलंग-सलना-भेंटा-भर्की सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क कटिंग के दौरान ठेकेदार ने मलबा नीचे डाल दिया, जिससे उनका चार किमी पैदल रास्ता बुरी तरह से तहस नहस हो गया है। मिट्टी और पत्थरों के बीच लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। यहां स्थिति इतनी खतरनाक है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। मिट्टी और पत्थरों में हर वक्त पैर फिसलने का भय बना रहता है। लेकिन विभाग और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!