दो टूकः पुलकित आर्य के पिता रसूकदार नेता, जांच कर सकते हैं प्रभावित–

by | Oct 7, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा- अंकिता हत्याकांड में सुबूतों से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई करें सरकार– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा‌ कि अंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि वह भाजपा के रसूकदार नेता हैं और जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

विधायक ने गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस वंतरा रिजार्ट में अंकिता काम करती थी वहां से पूर्व में भी एक युवती के गायब होने की चर्चा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिर्जाट में जिस वीआईपी को एक्ट्रा ट्रीटमेंट देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था उसका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही एसटीएफ क्या उसके गिरेबान तक पहुंच पाएगी जो सत्ता से जुड़ा हो। उनका कहना है कि इस मामले में कई रसूकदारों की संलिप्तता सामने आ रही है। इसी लिए हम इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं।

कहा कि वंतरा रिर्जाट को नीलाम कर उसके पैसे अंकिता के परिजनों को दिए जाएं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुबूतों को मिटाने के लिए रिर्जाट को तोड़ा गया। उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने रिर्जाट को तुड़वाया। पत्रकार वार्ता में उषा रावत, अरविंद नेगी, योगेंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी भी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!