उपलब्धिः आखिरकार श्रीदेव सुमन विवि के नाम हुई पीजी कॉलेज गोपेश्वर की भूमि–  

by | Oct 11, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

छह साल से लटका था मामला, वि‌श्वविद्यालय परिसर के रुप में विकसित होगा गोपेश्वर महाविद्यालय–  

गोपेश्वरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की भूमि आखिरकार श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन की हो गई। मंगलवार को महाविद्यालय के भूमि संबंधी दस्तावेज श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।  

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मनोज उनियाल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. खेमराज भट्ट को भूमि संबंधी खतौनी आदि दस्तावेज हस्तांतरित कर दिए। कुलसचिव ने कहा कि जल्द ही शासन से वार्ता कर महाविद्यालय में मानव संसाधन की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही परिसर में विश्वविद्यालय की ओर से शोध कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे। इस दौरान डा. बीसी शाह, महाविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर डा. डीएस नेगी, डा. एसएस रावत, डा. अरविंद भट्ट, डा. दिनेश सती, डा. मनोज बिष्ट, सुनील नौटियाल, योगेंद्र लिंगवाल, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को 2016 में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर बनाने का शासनादेश जारी हुआ था। राज्यपाल ने भी इसे अपनी सहर्ष स्वीकृति दी थी, लेकिन इस संबंध में कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। काफी समय से इसको लेकर छात्र संघ द्वारा आवाज उठाई जा रही थी। अब जाकर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के परिसर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!