बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, ऊंची चोटियों ने ओढी सफेद चादर– 

by | Oct 18, 2022 | चमोली, मौसम | 0 comments

धाम में कड़ाके की ठंड के बीच तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह– 

बदरीनाथः बदरीनाथ धाम में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खराब था। सुबह आठ बजे धाम में करीब आधा घंटे तक बर्फबारी हुई, जबकि धाम के चारों ओर चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सुबह बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं। ठंड के बीच तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कई तीर्थयात्रियों ने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होती देखी। 

error: Content is protected !!