चमोलीः हरियाणा मार्का की अवैध शराब की तस्करी में एक व्यक्ति को भेजा जेल– 

by | Dec 26, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

शराब की बोतलों से भरी थी वैग्नार कार की डिक्की, आबकारी विभाग ने किया शराब तस्करी का भांडाफोड़–

गोपेश्वरः चमोली जिला आबकारी विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर कौड़िया में हरियाणा मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। आबकारी विभाग ने शराब ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर शराब की तस्करी में प्रयोग हो रही कार को सीज कर लिया है।

न्यायालय में पेश करने के बाद शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है। आबकारी निरीक्षक अराधना रावत ने बताया कि कौड़िया में चैकिंग के दौरान परमल सिंह, ग्राम नगरासू, (रुद्रप्रयाग) की कार से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की 138 बोतल, 48 अद्दा और 96 पव्वे बरामद किए गए।

आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर लिया गया है। न्यायालय ने संबंधित व्यक्ति को पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। निरीक्षण में आबकारी उपनिरीक्षक कीर्ति परमार, प्रधान आबकारी सिपाही सतेंद्र सिंह बर्त्वाल, रविंद्र सिंह, आबकारी सिपाही विमलेश नेगी व ध्वजवीर सिंह शामिल रहे। 

Latest News

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
error: Content is protected !!