कैबिनेट बैठकः जोशीमठ आपदा को लेकर हुए कई महत्वपूर्ण फैसले– 

by | Feb 15, 2023 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

जोशीमठ आपदा की पुनर्वास नीति को तीन भाग में किया विभाजित, पढ़ें क्या-क्या हुए फैसले– 

देहरादूनः बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में जोशीमठ आपदा के लिए पुनर्वास नीति को तीन भाग में बांटा गया है। भूमि व मकान की दरें, विकल्प और कटऑफ डेट। व्यावसायिक भवनों को लेकर पांच स्लैब बनाये गए हैं। उसी हिसाब से सरकार मुआवजा देगी। भूमि के मुआवजे की दर अगली कैबिनेट में आएगी।

निर्णय लिया गया कि यदि जमनी और भवन दोनों भू-धंसाव से प्रभावित हुए हैं तो पूरा मुआवजा दिया जाएगा।  भूमि का मुआवजा लेने के साथ ही 75 वर्ग मीटर जमीन ले सकते हैं। अगर इससे ज्यादा जमीन है तो शेष भूमि का मुआवजा ‌दिया जाएगा। यदि प्रभावित चाहेंगे तो सरकार घर बनाकर देगी।

इसी प्रकार दुकान मालिक को 15 वर्ग मीटर के हिसाब से पैसा दिया जाएगा और किरायेदार को दो लाख और दुकान के लिए जमीन ‌दी जाएगी। पट्टेदार या अपनी जमीन न होने वालों को अपने बिजली और पानी के बिल देने होंगे। फैसला लिया गया कि ईंट के बने आवास के लिए 31000 प्रति वर्ग मीटर, आरसीसी के लिए 36000 प्रति वर्ग मीटर, कॉमर्शियल के लिए ईंट के भवन के लिए 39000 और आरसीसी के लिए 40000 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!