गोपेश्वर नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए समय सीमा कम होने से नहीं पहुंच पाए अभ्यर्थी–

by | Feb 16, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

सिर्फ तीन घंटे का दिया समय, जनप्रतिनिधियों ने डीएम से की फिर ‌से प्रवेश के लिए तिथि निर्धारित करने की मांग– 

गोपेश्वरः  बीएससी नर्सिंग संस्थान गोपेश्वर में काउंसलिंग के बाद बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना था। लेकिन प्रवेश के लिए समय मात्र तीन घंटे रखा गया था, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों और जनपदों से छात्र-छात्राएं संस्थान तक नहीं पहुंच पाए। सात में से सिर्फ तीन छात्र ही संस्थान परिसर तक पहुंच सके।

प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि प्रवेश के लिए मात्र तीन घंटे का समय दिया गया है, जबकि कई अभ्यर्थियों को दूर-दराज के जनपदों से यहां पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है। 

गोपेश्वर नृसिंह कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के लिए 44 सीट निर्धारित हैं, जबकि अभी तक 37 सीटें ही भरी हैं। सात सीटों के लिए 15 फरवरी को काउंसलिंग हुई, जिनमें सात अभ्यर्थियों को गोपेश्वर संस्थान में प्रवेश लेने की संस्तुति मिली। लेकिन चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्रवेश लेने की समय सीमा तय की गई। जिससे अन्य जनपदों के अभ्यर्थी संस्थान में नहीं पहुंच सके।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन चतुरा और कांग्रेस प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने डीएम से प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की। डीएम ने तत्काल स्वास्थ्य सचिव से भी फोन पर बात कर मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि प्रवेश की तिथि आगे बढ़ सकती है। प्राचार्य ममता कपरुवाण ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा यूनिवर्सिटी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जााएगी।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!