चमोलीः 18 केंद्रों में 5014 परीक्षार्थी देंगे कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा–

by | Mar 3, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

 

प्रशासन की ओर से परीक्षा की तैयारियां शुरु, अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों दिए ये निर्देश– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद प्रशासन पांच मार्च को होने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। चमोली जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 5014 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्टे्रट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

प्रतिबंधित कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जानी चाहिए। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाने और स्वास्थ्य विभागा को चिकित्सकों की टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वह्न करने के लिए भी निर्देशित किया।

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीटीओ मामूर जहां, परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!