चमोलीः  पीआरडी जवानों ने की साल में 10 माह का रोजगार देने की मांग– 

by | Mar 10, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जवानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समान कार्य का समान वेतन देने की मांग उठाई– 

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा सहित विभिन्न विभागों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें साल में कम से कम दस महीने का रोजगार दिया जाए। पीआरडी संगठन ने इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है। 

पीआरडी संगठन के जिला अध्यक्ष रामानंद भट्ट की ओर से दिए ज्ञापन में कहा है कि यात्रा सीजन में ही जवानों को दो से तीन महीने की ड्यूटी मिल पाती है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी रहती है। उनकी मांग है कि जिले के विभिन्न थाना चौकियों में 300 जवानों को दस माह का रोजगार दिया जाए।

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों में कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक, चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर मांग के आधार पर पीआरडी के प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की मांग की है। पूर्व की भांति जिले के सभी ब्लॉकों में महिला संगठिका की तैनाती की जाए।

समय-समय पर जवानों को शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन वर्दी के लिए पैसा दिया जाए। युवा कल्याण विभाग को पूर्व की भांति साहयिक कार्यक्रम कराने के लिए धनराशि आवंटित की जाए। साथ ही समान कार्य का समान वेतन दिलाने की भी मांग उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!