चमोलीः गांवों में अज्ञात बीमारी से मवेशियों की हो रही मौत– 

by | May 3, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

लंपी बीमारी के दिख रहे लक्षण, पशुपालकों को हो रहा आर्थिक नुकसान, ये‌ मिल रहे लक्षण– 

नंदप्रयाग/पोखरीः कई गांवों में अज्ञात बीमारी से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो रही है। स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से क्षेत्र में पशुचिकित्सकों के कैंप लगाकर उपचार कराने की मांग की है। वहीं शुपालन विभाग का कहना है कि बीमारी के लक्ष्ण लंपी जैसे दिख रहे हैं। क्षेत्र में दवाइयां बांटने के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। नंदप्रयाग क्षेत्र के बैंडू गांव के पूरण सिंह ने बताया कि नंदप्रयाग, मैठाणा, घुड़साल, मासों, देवर, कनेरी आदि क्षेत्रों में मवेशियी बीमार हो रहे हैं। मैठाणा में पशु चिकित्सालय तो है, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं है। जिससे सभी पशुपालक दवाई लेने के लिए नंदप्रयाग पहुंच रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि बीमार मवेशियों का यदि शीघ्र उपचार नहीं हो रहा है तो वे मर रही हैं। पशुपालकों ने शीघ्र कैंप लगाकर मवेशियों के उपचार की मांग उठाई है।  

विकासखंड पोखरी के रडुवा, कांडई चंद्रशिला, तोणजी, जौरासी, सलना, नैल, नौली, कलसीर, श्रीगढ़, पाटी, जखमाला आदि गांवों में गाय, बैल, बछड़े, भैंसों की अज्ञात बीमारी से मौत हो रही है। मवेशियों के पांव में सूजन आ रहा है, मुंह से लार निकलने और बदन में छाले निकलने के बाद उनकी मौत हो रही है। कांडई चंद्रशिला के प्रधान नवीन राणा, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, जौरासी के प्रधान विनोद लाल, बीडीसी सदस्य संतोष नेगी, गजेंद्र नेगी, मातबर सिंह आदि का कहना है कि लोग मवेशियों के बीमार होने से परेशान हैं। ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य जरिया खेती और पशुपालन है। मवेशियों की मौत से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बीमारी लोगों को निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में पशुचिकित्सकों को भेजने की मांग की है।

वहीं पशु चिकित्साधिकारी डा. अमित पाल ने बताया कि मवेशियों में लंपी बीमारी लक्षण हैं। विभाग बीमारी को लेकर सतर्क है। क्षेत्र में कर्मचारी भेजे जा रहे हैं, बीमार पशुओं का टीकाकरण कर उपचार कराया जा रहा है। पशुपालकों को दवा भी वितरित की जा रही है। जिससे वे मवेशियों को समय-समय पर दवा खिलाते रहें।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!