प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी डॉ. हिमानी वैष्णव–

by | Jun 26, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष है डॉ. हिमानी, देश के टॉप टेन में हुई शामिल–

गोपेश्वर। उत्तराखंड में भाजपा महिला मोर्चे की चमोली जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने नमो एप के माध्यम से लाभार्थी संग सेल्फी अ​भियान में देश में टॉप टेन में सम्मलित हुई हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को डॉ. हिमानी वैष्णव से सीधे संवाद करेंगे।

भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश के टॉप टेन में चमोली जनपद की जिलाध्यक्ष के शामिल होने पर महिला मोर्चे में खुशी की लहर है। हमारी पूरी टीम की ओर से डाॅ. हिमानी वैष्णव को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं हैं।

डाॅ. हिमानी वैष्णव अन्य महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इधर, डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि पूरे मनोयोग से महिला मोर्चे की बागडोर संभाली है। समस्त महिला पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने जनपद की समस्त महिला श​क्ति का आभार प्रकट किया है। प्रधानमंत्री से संवाद कार्यक्रम में डॉ. हिमानी वैष्णव भोटिया जनजाति की वेशभूषा में रहेंगी।

error: Content is protected !!