बारिश के बाद भूस्खलन होने से 38 सड़कें पड़ी बंद, जो खुली भी हैं, वे भी बदहाल स्थिति में पहुंची, फंस रहे छोटे वाहन–
गोपेश्वर: नगर क्षेत्र में बुधवार को सुबह करीब आठ बजे पंजाब नेशनल बैंक के ठीक ऊपरी हिस्से में अचानक एक सूखा पेड़ टूटकर सड़क के ऊपर झूल गया, गनीमत रही कि पेड़ यहां से गुजर रही बिजली के करंटयुक्त तारों में अटक गया,
जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। पेड़ टूटने से नगर में बिजली सप्लाई भी आधा घंटे तक बाधित रही। यहां पहाड़ी से भूस्खलन भी हो रहा है। भारी बारिश के दौरान चमोली जनपद में 38 मोटर मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। जिन्हें खोलने का काम जारी है।


