प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर के भवन को भी बना खतरा, नालियां बंद होने से दुकानों और घरों में घुस रहा पानी–
गोपेश्वर: नगर के सुभाष नगर मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय भवन के आंगन का पुश्ता टूटने से यहां वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही हैं। पुश्ते के पत्थरों से सड़क की नालियां भी बंद हो गई हैं, जिससे बारिश होने पर पानी और मलबा दुकानों और लोगों के घरों में घुस जाएगा।
पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा के साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से करवाई जा रही है। पीड़ित परिवारों ने शीघ्र पुश्ते का निर्माण कर यहां सड़क को व्यवस्थित करने की मांग उठाई है। नगर पालिका सभासद उपेंद्र भंडारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द यहां पुश्ता निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पुश्ता निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।


