तीन दिन तक ढूंढखोज करने पर मिली चमोली पुलिस को कामयाबी–
चमोली: 18 व 19 जुलाई को चमोली में स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुए भीषण करंट हादसे में 16 लोगों की जान चले गई थी। हादसे के बाद से प्लांट संचालन कंपनियों के अधिकारी फरार हो गए थे। जिन्हें ढूंढने के लिए चमोली पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई थी।
दो टीमें कंपनी के अधिकारियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान ही कंपनी का क्षेत्रीय प्रबंधक भाष्कर महाजन पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे चमोली लेकर आ रही है। एक अन्य अधिकारी धरपकड़ भी जारी है।

