चमोली: गाय चराने गया युवक खाई में गिरा, ग्रामीणों ने कंधे पर 15 किलोमीटर लाने के बाद घायल को पहुंचाया अस्पताल–

by | Jul 28, 2023 | आपदा, चमोली, दुर्घटना | 0 comments

जंगल में अन्य युवाओं ने घायल को गांव तक पहुंचाया, सड़क निर्माण में देरी पर परेशानी झेल रहे ग्रामीण–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के दूरस्थ ईराणी गांव का एक युवक पांव फिसलने से खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने 15 किलोमीटर तक कुर्सी पर डंडी के सहारे घायल को सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी ने बताया कि अब युवक की तबियत ठीक है।

ईराणी गांव के लिए पिछले दस सालों से सड़क निर्माणाधीन है। लेकिन पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों के लापरवाह रवैये से सड़क पर पुल निर्माण कार्य नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे ईराणी गांव के उदय सिंह का 21 वर्षीय बेटा किकेंद्र सिंह गाय चराने जंगल में गया था। अचानक पांव फिसलने के कारण किकेंद्र गिर गया, उसके पांव में गंभीर चोटें आई हैं। गाय चराने जंगल में गए अन्य युवकों ने किकेंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनीं।

वे वहां पहुंचे तो किकेंद्र गिरा पड़ा था। उसे उठाकर गांव में लाया गया। गांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुर्सी पर लकड़ियां बांधकर ग्रामीण कंधे पर करीब 15 किलोमीटर तक सड़क पर लाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी ने बताया कि वीर गंगा पर लकड़ी का पुल भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। साथ ही भेल्ताला गदेरा भी उफान पर आया है। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घायल को सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!