आस्था: श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची माता राजराजेश्वरी और श्री बाणासुर जी महाराज–

by | Sep 3, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

बीकेटीसी के अ​धिकारियों और तीर्थयात्रियों ने किया देव डोली का भव्य स्वागत, गुप्तकाशी क्षेत्र की आराध्य देवी है माता राजराजेश्वरी–

श्री बदरीनाथ धाम: केदारनाथ क्षेत्र लमगोंडी ( गुप्तकाशी) से माता राज राजेश्वरी एवं शिव भक्त बाणासुर महाराज की डोली श्री केदारनाथ धाम सहित पंचकेदार श्री ओंकारेश्वर उखीमठ के दर्शनों के पश्चात आज श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुची जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि देवडोलियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके पश्चात देवडोलियां मंदिर परिसर में दर्शन हेतु मंदिर में पहुंची।

इस अवसर पर देवडोली दिवारा यात्रा में आये अतिथियों का बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अंगवस्त्र तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। देवडोली यात्रा के साथ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य तथा लमगोंडी गांव के निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती भी लगातार भ्रमण पर है आज वह श्री बदरीनाथ धाम भी पहुंचे है उन्होंने बताया कि 25 वर्ष बाद इस दिवारा यात्रा का आयोजन हो रहा है। तथा दो सप्ताह से देवडोलियां भर

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, देवरा यात्रा संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला व्यवस्थापक सुधीर पोस्ती, सचिव सुरेश बगवाड़ी, विकास जुगराण, नरेन्द्र शर्मा, सुबोध बगवाड़ी, दुर्गेश बाजपेयी, दर्शन सजवाण, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, सत्येंद्र झिंक्वाण, आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट–

कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
error: Content is protected !!