देर रात से ही चल रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। बारिश होने के बाद फिर बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरूद्घ होने लगा है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे श्रीनगर के समीप चमधार और शिवमूर्ति के पास हाईवे अवरूद्घ हो गया है। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा हाईवे पर गिर रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही रूकी हुई है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। चमोली और रूद्रप्रयाग जिले से श्रीनगर की ओर जा रह वाहनों में सवारियां हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि श्रीनगर की ओर से भी वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हाईव पर छिटक रहे पत्थरों से जेसीबी मशीनें भी काम शुरू नहीं कर पा रही हैं। बारिश लगातार जारी है।
बदरीनाथ हाईवे चमधार और शिवमूर्ति के पास अवरूद्घ–
by laxmi Purohit | Aug 20, 2021 | श्रीनगर, सड़क | 0 comments

Latest News
कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...
पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...
जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...
समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...
अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
