चमोली: भारत माता की खातिर चमोली का एक और लाल हुआ शहीद–

by | Sep 11, 2023 | चमोली, शहादत | 0 comments

पिछले कई दिनों से लखनऊ में चल रहा था शहीद ​खिलाप सिंह का इलाज, दो साल हुए थे सेना में भर्ती हुए, नंदानगर में पसरा मातम–

नंदानगर: विकास खंड के दूरस्थ कनोल गांव के भारतीय सेना के जवान ​खिलाप सिंह नेगी, उम्र 21 साल, शहीद हो गए। पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद ​खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही कनोल गांव में उसकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता नारायण सिंह खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं।

शहीद ​खिलाफ सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी, उसके बड़े भाई कुंवर सिंह की गोपेश्वर में कपड़ों की दुकान है। जबकि बड़ी बहन की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। ​खिलाफ सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही नंदानगर में मातम पसर गया। कनोल गांव में भी सन्नाटा है। ​खिलाफ सिंह नेगी वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके

पा​र्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को सितेल में पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कनोल गांव पहले से ही वीर सपूतों की भूमि रही है। परिवार में ​खिलाफ सिंह ही नारायण सिंह का कमाऊ बेटा था। ​खिलाफ सिंह ने भारत माता की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए। बताया जा रहा है कि ​खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात था।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!