चमोली: अपनी परिसंपत्तियों को किराए पर दे सकते हैं विभाग–

by | Sep 13, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दी जानकारी–

गोपेश्वर:बुधवर को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि नए शासनादेश के तहत विभाग अपनी परिसंपत्तियों को शादी-विवाह व अन्य कार्यों के उद्देश्य से किराए पर दे सकते हैं। जो किराया आएगा उसका 50 प्रतिशत विभाग और 50 प्रतिशत राजकोष में जमा करना होगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित कार्य तेजी से पूरा करें, जो पूरे हो गए हैं उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित करें। जिला योजना के ऐसे कार्य जो किसी विवाद के चलते रुके हैं या नहीं हो सकते हैं उनकी जगह पर नई योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करें। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने बताया कि जिला योजना, राज्य सेक्टर व केंद्र पोषित योजनाओं के तहत विभाग की ओर से 282 में से 152 पूरे कर लिए गए हैं।

इस वित्तीय वर्ष में मिले सभी 66 निर्माण कार्यों का टेंडर कर लिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, सीईओ कुलदीप गैरोला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!