दिक्कत: फिर पगलाया पागल नाला, दो घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए–

by | Sep 13, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री रहे परेशान, पागल नाला का स्थाई समाधान है जरुरी–

चमोली: चटख धूप में भी बदरीनाथ हाईवे पर ​स्थित पागल नाला सुचारु यातायात में परेशानी का कारण बना हुआ है। बुधवार को धूप ​खिली होने के बावजूद यहां मलबा आने से करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी रही। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनि​धियों का कहना है कि पागल नाले का स्थाई उपचार किया जाना बेहद जरुरी है। यदि इसका जल्द ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

पागल नाला में करीब 150 मीटर तक मलबे के ऊपर से ही आवाजाही हो रही है। बुधवार को अपराह्न तीन बजे हाईवे पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही थम गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग गया। हाईवे बाधित होने पर मौके पर खड़ी दो जेसीबी मशीनों से मलबे का निस्तारण किया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।

हालांकि नाले में अभी भी स्थिति खतरनाक बनीं हुई है। यहां एक वाहन को गुजरने में करीब पंद्रह मिनट का समय लग रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पागल नाला का स्थाई उपचार बेहद जरुरी है। जाम लगने से तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। प्रधान हीरा सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से पागल नाला में भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है, लेकिन इसका स्थाई ट्रीटमेंट नहीं हुआ है। यदि शीघ्र इसका उपचार नहीं हुआ तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!