चमोली: भारी विरोध के बीच पुलिस ने अनशनकारी छात्रों को उठाया, आक्रो​शित छात्रों ने दो कर्मचारियों को किया बंद–

by | Sep 15, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

नहीं चलने दी कक्षाएं, चुपके से गई पुलिस, अनशनकारियों को अस्पताल में किया भर्ती, कॉलेज में दिनभर रहा गहमागहमी का माहौल–

पोखरी: राजकीय महाविद्यालय पोखरी की वि​भिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे दो छात्रों को पांचवें दिन पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कर दिया है। आक्रोशित छात्रों ने सुबह कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे। जिससे शुक्रवार को कोई भी कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई।

छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी और आकाश चामोला बीते 11 सितंबर से अनशन पर बैठे थे। प्रशासन की ओर से छात्रों की सुध न लेने के विरोध में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य भवन और प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। कक्षाओं का संचालन पूरे दिन बंद रहा। सुबह करीब 11 बजे एसडीएम संतोष कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और छात्रों को अनशन खत्म करने के लिए मनाया, लेकिन उन्होंने अनशन खत्म करने से साफ मना कर दिया। सुबह से कॉलेज में पुलिस तैनात रही।

दोपहर करीब ढाई बजे थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस अनशनकारी छात्रों को उठाने के लिए पहुंची। छात्रों के भारी विरोध के बीच पुलिस ने दोनों छात्रों को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

धरना देने वालों में खुशी नेगी, अराधना बर्त्वाल, मधु नेगी, सौरभ बर्त्वाल, मोहित सिंह, सुमित सिंह, विकास बर्त्वाल, लोकेश राणा, सचिन नेगी, अर्पित खत्री, अंशुल भंडारी, सलोनी, एकता, वैशाली, नीलम, लक्ष्मी आदि शामिल रहे। छात्रों के हंगामे के दौरान प्रयोगशाला परिचालक अनिल कुमार व चौकीदार मानमेंद्र असवाल कॉलेज के अंदर ही रह गए। छात्रों ने न किसी को अंदर जाने दिया और न वहां से किसी को बाहर आने दिया। कॉलेज प्रशासन और एसडीएम के काफी मनाने के बाद करीब तीन घंटे बाद दोनों कर्मचारियों को वहां से बाहर निकाला गया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!