आस्था: विश्व के सबसे ऊंचाई पर ​स्थित तुंगनाथ मंदिर की छतरी के जीर्णोंद्धार का काम हुआ शुरू–

by | Sep 18, 2023 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

पंच केदारों मं तृतीय केदार है तुंगनाथ मंदिर, यहां भगवान ​शिव की भुजाओं और ह्दय भाग की होती है पूजा–

चमोली: पंच केदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर की जीर्णशीर्ण छतरी को बदलने का काम शुरू हो गया है। 13000 फीट की ऊंचाई पर ​स्थित तुंगनाथ मंदिर में देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की गहरी आस्था है। हजारों की संख्या में स्थानीय भक्तगण भी अपने आराध्य देवता तुंगनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचते हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर की जीर्ण-शीर्ण छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य विधि-विधान, पूजा-अर्चना के पश्चात रविवार 17 सितंबर से शुरू कर दिया है।

बता दें कि तुंगनाथ मंदिर में भगवान शिव के बाहु तथा ह्रदय भाग की पूजा होती है और यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। श्री तुंगनाथ घाटी स्थित चोपता तथा दुग्गलबिट्टा को उत्तराखंड का मिनी स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है, इन्हीं पड़ावों से होकर तीर्थयात्री भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन को पहुंचते हैं।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर भी विचार हो रहा है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि स्थानीय जनता की वर्षों पहले की मांगपर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष का पदभार संभालते ही अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर जीर्णोद्धार की पहल की है। तुंगनाथ मंदिर की छतरी बदलने के बाद मंदिर की शोभा और भी बढ़ जाएगी।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!