चमोली: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने वनभूमि से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों का विरोध भी झेला–

by | Sep 23, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भारी संख्या में पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने तोड़ा मंदिर का प्रतिक्षालय, संत निवास व अन्य निर्माण–

पोखरी: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज द्बारा बसुकेदार में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण ग्रामीणों और महिलाओं ने किया जमकर विरोध ।आज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के कर्मचारी वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी के नेतृत्व में बसुकेदार शिवालय के आसपास वन भूमि किये गये अबैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे तथा वन कर्मियों द्बारा प्रतिक्षालय,शौचालय,संत निवास तथा भोजनालय सहित अन्य अतिक्रमण को तोडने की कार्यवाही प्रारंभ की गयी लेकिन ज्योंही आधा अतिक्रमण तोडा गया बड़ी संख्या में आस पास के गडोना ,सरमोला,खाल, कुजासू ,विनगढ के गांवों की महिलाएं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर विरोध किया तथा वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

हर्षवर्धन चौहान,मनवर चौहान, प्रेम बल्लभ बेजवाल,विनोद खाली, जयंती देवी, आशा देवी,कमला देवी, भुवनेश्वरी देवी, आनंदी देवी सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है।कि बसुकेदार शिवालय का मंदिर इतने क्षेत्रीय ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है ।लोग यहां बड़ी आस्था और श्रदा के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं ।और मनौतियां मांगते हैं ।

वन विभाग देवालयों के आस पास बने इन निर्माणो को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने का कार्य कर रहा है ।जो उचित नहीं है ।और श्रदा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । ग्रामीण इसका भरपूर विरोध करते हैं । ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोक दी । अतिक्रमण हटाने गयी टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी,उप वन क्षेत्राधिकारी केशव लाल,वन दरोगा आनन्द सिंह रावत,वन दरोगा बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल,मकर सिंह राणा,सचिन सिरोली, अमित मैठाणी,कु पूजा रावत सहित तमाम वन कर्मी मौजूद थे ।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!