चमोली: राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन पौड़ी, देहरादून, चमोली, हरिद्वार जीते–

by | Sep 27, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, ​खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, बाहरी जिलों की टीमें पहुंची–

गोपेश्वर: स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में बुधवार से राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में पौड़ी और देहरादून की टीमों का दबदबा रहा। दोनों जिलों की टीमों ने अलग-अलग आयु वर्ग में तीन-तीन मैच जीते।

बुधवार को टीम इवेंट अंडर 14 बालक वर्ग में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को 3-0 से हराया, दूसरे मैच में चमोली ने नैनीताल को 3-0 से और टिहरी की टीम ने हरिद्वार की टीम को 2-01 से पराजित किया। बालिका वर्ग में पौड़ी ने नैनीताल को 2-01 से व देहरादून ने उधमसिंह नगर को 3-0 से पराजित किया।

अंडर 17 बालक वर्ग में हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 2-01, देहरादून ने पौड़ी को 3-0, चमोली ने टिहरी को 3-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग में देहरादून ने टिहरी को 2-01 से व हरिद्वार ने पौड़ी को 3-0 से पराजित किया। अंडर 19 आयु के बालिका वर्ग में पौड़ी ने टिहरी को 3-0 से पराजित किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। इस दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला, माध्यमिक शिक्षाधिकारी धरम सिंह रावत, खंड शिक्षाधिकारी दशोली पंकज उप्रेती, संयोजक केवी सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, केसी पंत, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान, पृथ्वी रावत, लता झिंक्वाण, बबीता बिष्ट, सीमा रावत, हरि रोदियाल, सुरेश राज, हरीश टम्टा आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!