आपदा: चमोली में आपदा प्रभावित 48 परिवारों का होगा विस्थापन–

by | Sep 29, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला प्रशासन ने प्रति परिवार के विस्थापन के लिए पहली किस्त के रुप में दो लाख देने की दी स्वीकृति, पढ़ें किस विकास खंड के परिवार होंगे विस्थापित–

गोपेश्वर: जनपद में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। जिसमें जनपद के आपदा प्रभावित 48 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु प्रथम किस्त के रूप में दो लाख प्रति परिवार की दर से 96 लाख धनराशि जारी करने की स्वीकृत प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने संबधित एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार के पुनर्वास वाले स्थानों पर बिजली, पानी, कनेक्टिविटी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाए।

विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु जिन 48 परिवारों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है, उसमें तहसील नंदानगर (घाट) के अंतर्गत कनोल गांव के 31 परिवार, तहसील कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्वाड गांव के 03 परिवार और तहसील थराली के अंतर्गत बेडगांव के 05, सूना गांव के कुल्याडी तोक से 03 और बैनोली गांव के 0़6 परिवार शामिल है। इन सभी परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु प्रति परिवार 4.25 लाख की धनराशि दी जाएगी। जिसमें 4 लाख भवन निर्माण, 10 हजार विस्थापन भत्ता तथा 15 हजार गौशाला निर्माण के लिए दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने पहली किस्त के रूप में प्रति परिवार 2 लाख की धनराशि जारी करने की स्वीकृत प्रदान कर दी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि तहसीलों से 48 परिवारों के विस्थापन हेतु प्रस्ताव मिले थे। प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु अभी शासन से एक करोड़ की धनराशि मिली है। जिसके सापेक्ष प्रत्येक परिवार को दो लाख की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में जारी की जाएगी।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!