चमोली: श्रमदान कर चमोली पुलिस ने वृहद स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान–

by | Oct 1, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने भी लिया स्वच्छता अ​भियान में हिस्सा, पुलिस अ​धिकारी, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ–

गोपेश्वर: देशभर में चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती से पूर्व दिवस पर श्रद्धांजली स्वरूप श्रमदान के रूप में आयोजित विशाल स्वच्छता अभियान “एक तारीख-एक घण्टा” के तहत पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (आईपीएस) के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन गोपेश्वर व पुलिस लाइन आवासीय परिसर में सफाई की गयी। जहां जैविक व अजैविक कचरे को अलग-अलग थैलियों में भरकर कूड़ा वाहनों से कूडा निष्पादन केन्द्र भेजा गया। स्वच्छता अभियान में जवानों द्वारा भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत कोतवाली कर्णप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी के साथ पुलिस कर्मगणों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर बेतरतीब तरीके से सड़क, गली, रास्तों पर फेंके गये कूडे को उठाकर कूडेदान में डाला गया तथा आमजन को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। जनपद के समस्त थाना/चौकियों, फायर स्टेशन यूनिटों व पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोपेश्वर में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और एडीएम डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं व अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम किया। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी के महाप्रबंधक (परियोजना) अजय वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!