यात्रा: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ऋषभ पंत–

by | Oct 3, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

खानपुर विधायक उमेश कुमार भी थे साथ में, केदारनाथ के दर्शनों को भी पहुंचे ऋषभ–

गोपेश्वर: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ प्रसाद पंत ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वह आज पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सहित स्थानीय युवाओं, क्रिकेट प्रेमियों तथा तीर्थयात्रियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मंदिर दर्शन को पहुंचे।बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात वह श्री केदारनाथ धाम रवाना हो गये।

हेलीपेड से ऋषभ पंत सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे तथा कुछ देर वीआईपी काटेज से रूके इसके बाद सीधे मंदिर में दर्शन को चले गये। दर्शन करने के बाद श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित मंदिरों में भी माथा टेका। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद लिया। रावल ने उन्हें भगवान का अंगवस्त्र एवं प्रसाद दिया।

उल्लेखनीय है का ऋषभ पंत गंगोलीहाट ( पिथौरागढ़) के मूल निवासी है अब उनका परिवार रूड़की में रहता है सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकार्ड उनके नाम है।

वह दिल्ली प्रदेश से आईपीएल से दिल्ली डेयर डैविल्स वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते है। भारत के गिलक्रीस्ट कहे जानेवाले ऋषभ पंत बायें हाथ के बल्लेबाज है इंग्लैंड,वेस्टंडीज, श्री लंका के खिलाफ बिस्फोटक बल्लेबाजी कर चुके है। उन्हें स्पाइडर मैन भी कहा जाता है।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, कुलानंद पंत विकास सनवाल राहुल मैखुरी,वैभव उनियाल, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!