निर्देश: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने अ​धिकारियों को सुनाई खरी-खरी–

by | Oct 4, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे की बदहाल ​स्थिति पर जताई नाराजगी, जगह-जगह पड़े मलबे के निस्तारण के दिए निर्देश, डीएम भी स्वयं फंसे थे जाम में–

गोपेश्वर: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने एनएचआईडीसीएल और बीआरओ के अ​धिकारियों को आपदा से बदरीनाथ हाईवे की बदहाल ​स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए। यात्रा सिस्टम को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक भी ली। डीएम ने भविष्य में यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया।

बद्रीनाथ तथा हेमकुंड यात्रा में श्रद्वालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में यात्रा मार्गो में श्रद्वालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। उन्होंने पूरे यात्रा सीजन के लिए एक समर्पित सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया। नगर निकायों को यात्रा पढाव एवं यात्रा मार्गो पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव लिए।

लोनिवि को कोठिया सैंण-नंदप्रयाग मोटर मार्ग चौड़ीकरण हेतु तैयार की गई डीपीआर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। पर्यटन विभाग को यात्रा मार्ग पर शुलभ शौचालयों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस यात्रा सीजन के अनुभवों को लेकर भविष्य में चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए अपने सुझाव दें।

जिलाधिकारी ने मौजूद यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने एनएचआईडीसीएल और बीआरओ को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में मशीनें लगाते हुए यात्रा मार्ग से तत्काल मलबे को साफ करें और दोनों तरफ से बिना रूकावट वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए। त थे।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!