महोत्सव: गोपेश्वर में द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव की तैयारियां हुई शुरू–

by | Oct 5, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नौ और दस अक्टूबर को आयोजित होगा महोत्सव, छह सीमांत जनपद के 240 बाल वैज्ञानिक करेंगे प्रतिभाग–

चमोली: इस वर्ष सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 09 एवम 10 अक्टूबर को अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीतास्वामीइण्टर कॉलेज गोपेश्वर, चमोली में अयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक महोदय प्रोफेसर दुर्गेश पंत की दूरदर्शिता एवम मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा पिछले वर्ष से सीमांत पर्वतीय जिलों के छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूक बढ़ाने के उद्देश्य से सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जिला समन्वयक राजेंद्र थपलियाल और सह समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महोत्सव में छह सीमांत जनपद उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवम चम्पावत के 240 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। यूकॉस्ट द्वारा चमोली जनपद में अयोजित हो रहे महोत्सव की तैयारियों हेतु यूकॉस्ट की टीम गोपेश्वर पहुंच चुकी है जिसमें ई जितेन्द्र कुमार, विकास नौटियाल, अर्चित पांडेय आदि शामिल हैं।

1008 गीता स्वामी अटल उत्कृष्ट विद्यालय गोपेश्वर के अध्यक्ष हरीश पुरोहित ने बताया कि यूकॉस्ट की ओर से महोत्सव का आयोजन गोपेश्वर में किया जा रहा है। इससे सीमांत क्षेत्र के बाल वैज्ञानिकों में उत्साह का माहौल है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!