निरीक्षण: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने किया बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण–

by | Oct 8, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

कार्यदायी संस्था को दिए निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश, बदरीनाथ धाम में मत्था टेका–

बदरीनाथ: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में भी मत्था टेका। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा मुख्य सचिव को अंगवस्त्र शॉल व तुलसी की माला भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की।

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बद्रीनाथ में सभी बिल्डिंग एक ही डिजाइन से तैयार करने, बद्रीश झील एवं शेष नेत्र झील का काम अक्तूबर तक, अलकनंदा पर निर्मित तीनों पुलों को दिसम्बर तक तथा आईएसबीटी का काम 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। फुटपाथ और सड़कों में ड्रेन वॉटर की लेबलिंग को ठीक करने और जहाँ जहाँ काम पूरा हो गया वहाँ की ड्रेसिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्राईवरों के लिए 500 बेड की डोरमेटरी बनाने क भीे निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य सचिव ने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो सहित अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हॉस्पिटल, शेष नेत्र व बद्रीश झील सौन्दर्यीकरण निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मास्टर प्लान के विशेष कार्याधिकारी सतीश बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, गाबर के मालिक रविन्द्र रावत, पीआईयू के अधिक्षण अभियंता विपुल सैनी, मुख्य अभियन्ता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता राजेश चन्द्रा, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवम बंसल व पीएल सोनी, ईओ सुनील पुरोहित एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!