आस्था: बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के दर्शनों को पहुंची फिल्म अ​भिनेत्री रानी मुखर्जी–

by | Oct 13, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

प्राकृतिक सौंदर्य को देख हुई अ​भिभूत, अपने मोबाइल फोन पर कैद की दोनों धामों की यादें, कई फेंस उमड़े–

केदारनाथ: हिंदी फिल्मों की सुपरहिट अ​भिनेत्री रानी मुखर्जी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंची। उन्होंने मंदिरों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदा​धिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। रानी मुखर्जी अन्य परिजनों के साथ हेलीकॉप्टर से सबसे पहले केदारनाथ पहुंची।

उन्होंने धाम में करीब एक घंटे तक केदारनाथ में दर्शनों के पश्चात प्रकृति के नजारों को करीब से निहारा और अपने मोबाइल से फोटो खींची। यहां से हेलीकॉप्टर से वह बदरीनाथ धाम पहुंची। यहां बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार व मंदिर समिति के अ​धिकारियों ने उनका अंगवस्त्र व तुलसी माला भेंट कर स्वागत किया।

इस वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शनों को कई वीआईपी पहुंचे। बुधवार को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदारों के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम की विभिन्न पूजाओं में भाग लिया। करीब आधा घंटे तक वे बदरीनाथ मंदिर परिसर में रहे। उन्होंने बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की विभिन्न पूजाओं के आयोजन के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये की धनराशि का चक भी भेंट किया। उनके साथ बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और राधिका की मां भी दर्शनों को पहुंचीं थी।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें बदरीनाथ भगवान के प्रसाद के रुप में अंगवस्त्र और तुलसी माला भेंट की। मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ में होने वाली ग्रीष्मकालीन पूजाओं के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

error: Content is protected !!