चमोली: चार दिन से रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहा युवक अभी तक नहीं लौटा–

by | Oct 19, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की खोजबीन में जुटी, अकेले ही सगर गांव से रुद्रनाथ के लिए चला था युवक–

गोपेश्वर: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 अक्तूबर को बंद हो गए हैं, लेकिन 16 अक्टूबर को सगर गांव से रुद्रनाथ के लिए चला यूपी का युवक अभी तक नहीं लौटा है। वह रास्ता भटक गया है। चमोली से थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि 16 अक्तूबर को 19 साल का श्रेयश पुत्र भगवान दास, निवासी मोहल्ला खतेनी, लोहा मंडी, आगरा, उत्तर प्रदेश और गुमावाला, पिरान कलियर, हरिद्वार निवासी सुखपाल सिंह तुंगनाथ के दर्शन कर मंडल-गोपेश्वर मार्ग से लौट रहे थे। ग्वाड़ गांव के पास उन्हें रुद्रनाथ मंदिर का बोर्ड दिखा। श्रेयश दोपहर में करीब 12 बजे अकेले ही रुद्रनाथ के लिए निकल गया। जबकि उसका साथी सुखपाल वहीं पर रुक गया। जब श्रेयश 17 को भी नहीं लौटा तो उसने इसकी सूचना गोपेश्वर थाना पुलिस को दी।

सुखपाल की सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि श्रेयश रास्ता भटकते हुए कैलुड़ी तोक पहुंच गया। वहां एक दुकानदार ने उसे सही रास्ते पर भेज दिया। युवक वहां से वापस लौटा और फिर रुद्रनाथ ट्रैक पर आगे बढ़ा। लेकिन वह फिर रास्ता भटक गया, जहां उसे एक बकरी चरवाहा मिला। उसने श्रेयश को सही रास्ते के बारे में बताया।

श्रेयश ने चरवाहे का मोबाइल नंबर भी लिया, ताकि वह बीच-बीच में ट्रैक की जानकारी लेता रहे। शाम करीब छह बजे उसने अपने साथी सुखपाल को मैसेज किया कि वह रास्ता भटक गया है। लेकिन सुखपाल ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो पाया।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!