चमोली: नाले में झील देखने नीती घाटी पहुंची टीम आधे रास्ते से बैरंग लौटी–

by | Oct 28, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


तमक गांव के पास सेगड़ी नाले में टूटकर आ गई थी चट्टान, नाले के पानी का रिसाव हुआ कम–

गोपेश्वर: चीन सीमा क्षेत्र में नीती घाटी के सेगड़ी नाले में चट्टान टूटने के बाद ​की​स्थिति का जायजा लेने आईटीबीपी, एनडीआरएफ और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम तमक गांव तक पहुंची, लेकिन जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां जाने का रास्ता न होने के कारण टीम बिना जायजा लिए ही लौट आई है। अब जिला प्रशासन ने नाले की वस्तु​स्थिति को देखने के लिए शासन से हेलीकॉप्टर की मांग की है।

बुधवार को तमक गांव के पास सेगड़ी नाले में भूस्खलन हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में झील बन गई होगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नाले के उद्गम स्थल पर झील बनने से निचले क्षेत्रों में बाड़ की ​स्थिति आ सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र भूस्खलन एरिया के निरीक्षण के लिए टीम भेजने की मांग उठाई थी। शुक्रवार को जोशीमठ से एनडीआरएफ, वन विभाग और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम नीती घाटी के लिए रवाना हुई। लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि शासन से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। नाले का हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!