कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार बैठी है जनता-भंडारी, कई जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता–

by | Jul 12, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है जनता

गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को गोपेश्वर में कांग्रेस की बैठक हुई, इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। राज्य में विकास का पहिया रुक गया है। राज्य सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से विफल रही है। जनता कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार बैठी है। नगर में स्थित पार्टी की बैठक में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुजौं-मैकोट के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही बछेर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव ‌झिंक्वाण, उपेंद्र असवाल के साथ ही 20 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर बर्त्वाल, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विकास जुगरान, मनीष नेगी, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, मनोज कठैत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट, राकेश लाल, विपिन फर्स्वाण, सूर्य प्रकाश पुरोहित, विमला देवी, भगत कनियाल, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद थे। 

पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विद्यालय भवन, अस्पताल, एएनएम केंद्र, पशु अस्पताल और सड़कों को स्वीकृति दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना के कारण इन विकास कार्यों का संचालन आज तक भी शुरू नहीं किया है। सरकार की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की भी लगातार अवेहलना की जा रही है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!