उत्त्तरकाशी: निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में सभी मजदूर सुर​क्षित–

by | Nov 13, 2023 | उत्तरकाशी, ब्रेकिंग | 0 comments

जानिए, कैसे बाहर निकाले जाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर, पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया खाना, पानी और ऑक्सीजन–

उत्तरकाशी:दीवाली पर्व उत्तरकाशी में मजदूरों और प्रभावित परिवारों के लिए परेशानीभरा रहा है। यहां निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन हादसे के बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। सोमवार को प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा पहुंचे। उन्होंने सुरंग के भीतर हुए भूस्खलन का जायजा लिया। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. सिन्हा ने कहा कि मजदूर सभी सुर​क्षित हैं। उन्हें पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बताया कि देहरादून से बोरिंग के लिए ऑगर मशीन मंगवाई गई है। जिससे बोरिंग कर ढाई फीट व्यास का पाइप डाला जाएगा। जिससे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने इस काम में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

बता दें कि रविवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। सोमवार को आपदा प्रबंधन सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है। जिसके चलते वहां भूस्खलन हुआ है। चूरा जैसा मलबा आया है। बताया कि तीन तरके से वर्तमान में कार्यवाही चल रही है। सभी मजदूरों के लिए पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन, खाद्य सामग्री व पानी भेजा जा रहा है।

मलबा हटाने के लिए जेसीबी व अन्य मशीनों से मलबा हटाने का काम भी जारी है। इसके अलावा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए देहरदून से ऑगर मशीन मंगवाई गई है। जिससे कि सीवर लाइन बनाने की तरह बोरिंग की जाएगी।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!