राहत भरी खबर: उत्तरकाशी में तकनीक के साथ बाबा बौखनाथ का भी सहारा, छह इंच की पाइप हुई आरपार–

by | Nov 20, 2023 | उत्तरकाशी, ब्रेकिंग | 0 comments

सिलक्यारा सुरंग में छह इंच का पाइप हुआ आरपार, इससे की जाएगी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई–

उत्तरकाशी: सिलक्यारा सुरंग में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। सोमवार को बाबा बौखनाथ मंदिर में मजदूर संगठन ने यज्ञ हवन कराया, साथ ही तकनीकी की मदद से आज छह इंच की एक अतिरिक्त पाइप आवश्यक वस्तुओं के लिए डाली गई है, जो सुरंग के आरपार हो गई है। इस पाइप की लंबाई 57 मीटर है। इससे फंसे मजदूरों को खाद्य सामग्री भेजी जाएगी।

सिलक्यारा पहुंचे श्रमिकों के परिजनों को प्रशासन ने गर्म कपड़े भी वितरित किए हैं। पिछले एक सप्ताह से मजदूरों के परिजन सुरंग के बाहर डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय के लिए नोडल बनाये गए सचिव डॉ नीरज खैरवाल ने जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने परिजनों से मुलाकात कर बचाव कार्य की जानकारी दी।

परिजनों को गर्म कपड़े देने के अलावा रहने और खाने की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को परिजनों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। सभी अ​धिकारियों ने फंसे श्रमिकों के परिजनों से बात की। उन्होंने परिजनों से कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने को सरकार बचाव कार्य तेजी से कर रही है। सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों से लगातार बातचीत की जा रही है। सभी स्वस्थ हैं और भरोसा दिया जा रहा कि जल्द उनको बाहर निकाल लिया जाएगा।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!