चमोली:दशोली और नंदानगर ब्लॉक में जल संयोजन का काम हुआ पूर्ण, जल्द मिलेगा लोगों घर-घर पानी–

by | Nov 21, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

दोनों विकास खंडों में जल जीवन मिशन के कार्य हुए पूर्ण, जिला​धिकारी ने की योजना के कार्यों की समीक्षा– गोपेश्वर:दशोली और नंदानगर विकास खंड के गांवों में जल्द ही जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी की आपूर्ति हो जाएगी। इन दोनों ब्लॉक में जल संयोजन का काम पूर्ण हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। वन क्षेत्रों में स्वीकृत योजनाओं के निर्माण में वन विभाग से समन्वय बनाकर कार्य शुरू करें। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि दशोली और नंदानगर में योजना के तहत शत प्रतिशत जल संयोजन कार्य हो चुके हैं। जिले में 76502 घरेलू जल संयोजन के सापेक्ष अभी तक 75083 संयोजन किए जा चुके हैं।

शेष संयोजन का कार्य प्रगति पर है। पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन व जल स्रोतों के सुधारीकरण के लिए दो करोड़ से कम लागत की 536 स्वीकृत कार्यों में से 517 के टेंडर हो चुके हैं। जिसमें 164 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। द्वितीय चरण की योजनाएं मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी। जल जीवन मिशन के तहत आवंटित 5756.13 लाख में से 4716.32 लाख व्यय हो चुका है।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!