सुरंग में फंसे मजदूर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बोले, जितने दिन लगे, हमें सुर​क्षित निकालो–

by | Nov 25, 2023 | चमोली | 0 comments

कठिन परि​स्थितियों में चल रहा सुरंग में मजदूरों को बचाने का काम, प्रधानमंत्री मोदी हर दिन ले रहे अपडेट, वीडियो देखें, क्या बोले सीएम धामी–

उत्तरकाशी:सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों से आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बात की। मजदूरों ने सीएम से कहा कि हम सभी सुर​क्षित हैं। जितने भी दिन लगे, लेकिन हमें सुरंग से सुर​क्षित बाहर निकालें। मुख्यमंत्री ने सभी फंसे मजदूरों को आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी भी सूरत में सुर​क्षित बाहर निकाल दिया जाएगा। इधर, ऑगर मशीन का बरमा फंसने के बाद उसे काटकर बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है।

मीडिया कर्मियों से बात करते सीएम पुष्कर सिंह धामी-

अभी मशीन के बरमे का 45 मीटर हिस्सा सुरंग में फंसा था। जिसे 20 मीटर तक काटकर निकाल लिया गया है। अभी 25 मीटर तक निकाला जाना बाकी है। इसके लिए प्लाजा कटर मशीन को हैदराबाद से मंगवाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ​सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्हें अ​धिकारियों ने ऑगर मशीन से ड्रिलिंग में हुई परेशानी से अवगत कराया।

इसके बाद मीडिया कर्मियों से हुई वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कठिन और चुनौतिपूर्णपरि​स्थितियों में रेस्क्यू अ​भियान चल रहा है। मजदूरों को सुर​क्षित निकाल लिया जाएगा। रविवार को सुबह तक मशीन को बाहर निकाला जाएगा। गब्बर सिंह, सब्बा अहमद, अ​खिलेश आदि मजूदरों से मेरी बात हुई, सभी मजदूरों के हौंसले मजबूत हैं। रविवार से मैनुअली सुरंग में मलबा हटाकर आगे बढ़ा जाएगा।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!