चमोली: चमोली जनपद के अस्पतालों को मिलेंगे 20 एमबीबीएस डॉक्टर–

by | Nov 27, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पोखरी में आयोजित हो रहे चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव मेले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने की घोषणा–

पोखरी: सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले में सोमवार को उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत भी पहुंचे। बतौर मुख्य अति​थि डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चमोली जनपद के अस्पतालों में जल्दी 20 नए एमबीबीएस डॉक्टर भेजे जाएंगे। साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी और राजकीय महाविद्यालया पोखरी को अलग-अलग कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा की।

मेले के पांचवें दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का डॉ. धनसिंह रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में विभिन्न कार्यों के लिए पांच करोड़ व सीएचसी पोखरी में चिकित्सक आवास सहित अन्य कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्दी 34 करोड़ की लागत वाली जिलासू पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पूर्व में देवस्थानम में स्वीकृत बीफार्मा कॉलेज का निर्माण शुरू कराने, पीजी कॉलेज पोखरी में एमए में कई विषयों व एमएससी की कक्षाओं को स्वीकृति दिलाने, जीआईसी पोखरी के पुराने छात्रावास का पुनर्निर्माण कराने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

पोखरी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सचिन नेगी, यूआर अंकित चौधरी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा के साथ ही कई जनप्रतिनि​धियों ने उच्च ​शिक्षामंत्री को वि​भिन्न मांगों के ज्ञापन सौंपे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!