चमोली: जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जमानत याचिका की खारिज–

by | Dec 5, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

लैब टेक्निशियन के हत्यारोपी की जमानत याचिका खारिज, न्यायालय ने मामले को गंभीर बताते हुए की सुनवाई–

गोपेश्वर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने अक्तूबर माह में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में लैब टेक्निशियन की हत्या के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हत्या के आरोपी राहुल कुमार ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने जमानता याचिका खारिज कर दी।

बीते 24 अक्तूबर की रात को लैब टेक्निशियन नवीन सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे जिला सेवायोजन कार्यालय के पास गंभीर घायल हालत में फेंक दिया। अगले दिन नवीन सिंह को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया, जहां से उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया। उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने राहुल कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। राहुल ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला चमोली जनपद में चर्चित रहा था।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!