चमोली: फिर हुआ दुर्लभ कस्तूरी मृग का ​शिकार, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने दो लोगों को किया गिरफ्तार–

by | Dec 7, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ गए तस्कर, वन विभाग की लंबी दूरी की गश्त भी नहीं आ रही काम–

जोशीमठ: चीन सीमा क्षेत्र के नीती घाटी में सुराईथोटा में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम ने दो लोगों को कस्तूरी मृग के दांत व मांस के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। नंदा देवी वन प्रभाग की टीम को मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि नीती घाटी के सुरांईथोटा में दो संदिग्ध लोग घूम रहे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सूचना के बाद सुराईंथोटा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे कस्तूरी मृग के दांत व एक किलो मांस बरामद हुआ है। आरोपी मदन बहादुर निवासी नेपाल और चंद्रप्रकाश नेगी, निवासी देवग्रामउर्गम घाटी के पास से कस्तूरी मृग के दांत व मांस मिला है। आरोपियों को जोशीमठ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग की टीम में वन दरोगा कुलदीप नेगी, वन आरक्षी देवेंद्र बनवाल, वन आरक्षी सुशीला देवी शामिल थे।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!