चमोली: सीमांत चमोली जनपद में नहीं थम रहा वन्यजीवों का ​शिकार–

by | Dec 11, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को भालू की पित्त की थैली के साथ किया गिरफ्तार, आरोप ने उगले कई राज–

गोपेश्वर: पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भालू की एक पित्त की थैली बरामद हुई है। पुलिस और वन विभाग को मु​खबिर से सूचना मिली की कोई व्य​क्ति वन्यजीव तस्करी में संलिप्त है। जिस पर पुलिस, एसओजी और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नंदप्रयाग से गमन सिंह निवासी ग्राम रकुम आंचल नेपाल हाल पता पुरसाड़ी चमोली को पकड़ा। उसके पास से 43 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओजी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फांस लगाकर भालू का शिकार करता है और पित्त निकालकर उसे बेचता है।

आरोपी को पकड़ने वालों में एसजोअी प्रभारी उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, चमोली कोतवाली की एसआई पूनम खत्री, एसओजी कांस्टेबल चंदन नगरकोटी, आशुतोष तिवाड़ी, कांस्टेबल पंकज मैखुरी, वन क्षेत्राधिकारी मनोहर बिष्ट, वन आरक्षी जितेंद्र सिंह शामिल रहे। इस वर्ष वन्यजीव तस्करी की यह चौथी घटना है। उच्चहिमालय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने और बर्फबारी होने से दुर्लभ वन्यजीव निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं, जिसे देखते हुए वन्यजीव तस्कर भी स​क्रिय हो जाते हैं। वन्यजीव तस्करी में अ​धिकांश बाहरी क्षेत्र के मजदूर होते हैं जो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वन्यजीवों की लोकेशन पता कर उनका ​शिकार कर देते हैं। जबकि वन विभाग की टीमें भी लगातार उच्च हिमालय क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!