चमोली: सांस्कृतिक उमंग और उत्साह के साथ सात दिवसीय बंड मेला हुआ शुरु–

by | Dec 20, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

क्षेत्रीय महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए–

पीपलकोटी: सांस्कृ​तिक उमंग और उत्साह के साथ सात दिवसीय बंड विकास, औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेला शुरु हो गया है। मेला शुभारंभ पर क्षेत्रीय महिला मंगल दल की महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्चपास्ट की प्रस्तुतियां दी। मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री रमेश गड़िया ने किया। उन्होंने बंड मेला आयोजन की सभी को बधाई दी। कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर और संस्कृति के द्योतक हैं।

क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया कि सभी लोग विकसित भारत का संकल्प लें। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि विगत समय में पीपलकोटी क्षेत्र आपदा से प्रभावित हुआ, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, लेकिन यहां के लोगों की दृढइच्छा शक्ति इतनी रही कि वे न सिर्फ आपदा के दंश से बाहर आए बल्कि मेले का आयोजन कर किसी भी स्थिति में खड़े होने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरीश चंद्र पुरोहित, हरेंद्र सिंह पंवार, गुलाब सिंह बिष्ट, ताजवर सिंह नेगी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र फरस्वाण, नवीन वैष्णव, संजय राणा, राजेंद्र हटवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, दीपक पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरजा पंवार, हरिबोधनी खत्री आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश पुरोहित ने किया। बंड मेले के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि मेला आयोजन से क्षेत्र में मेलजोल बना रहता है। स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल जाता है और स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलता है। उन्होंने मेले को भव्य रुप देने की बात कही।

बंड मेले में पौणा नृत्य करते स्थानीय बच्चे-

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!