हक की लड़ाई: भोटिया जनजाति को शीतकालीन प्रवास की भूमि पर जल्द मिले मालिकाना हक–

by | Dec 21, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नीती माणा जनजाति समुदाय के ​शिष्टमंडल ने जिला​धिकारी से की भेंट वार्ता, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन–

गोपेश्वर:नीती माणा घाटी जनजाति समुदाय के एक शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को जिला​धिकारी से भेंट वार्ता कर जल्द मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत भोटिया जनजाति की शीतकालीन प्रवास की भूमि को उनके नाम दर्ज करने की मांग उठाई। इसके बाद जिला​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ​​शिष्टमंडल ने जिला​धिकारी को बताया कि बीते जून और जुलाई माह में प्रशासन द्वारा कुछ गांवों में सर्वे करवाया गया और कुछ गांवों में राजस्व विभाग के संबं​धित कर्मचारी धरातल तक नही पहुंच पाए। जिससे कई गांव व कुछ गांव के बहुत सारे परिवारो के भूमि का नपती करण नहीं हो पाया।

क्योंकि मई जून में अधिकांश शीतकालीन प्रवास के परिवार अपने मूल गावों में शिफ्ट हो चुके थे, लिहाजा कई परिवार अपने भूमि की नपती करण करवाने से वंचित रह गए। इसलिए वर्तमान समय में आजकल सभी गावों के परिवार शीतकालीन प्रवास में पहुंच चुके हैं,

डीएम से वार्ता करने पहुंचे नीती-माणा के लोग-

साथ ही साथ नपती करण के समय कई विसंगतिया भी आ रही हैं, जिसको ठीक प्रकार से किया जाना चाहिए। जिला​धिकारी ने बताया कि अभी शासन से जो अगला आदेश हमें आदेशित किया जायेगा उस समय हम सही तरीके से सभी गावों के परिवारों का फिर से सर्वे करवा कर शासन को भेजेंगे। उस समय कोई भी परिवार वंचित नही रहेगा। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला महामंत्री व कागा गरपक के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा, भाजपा जनजाति संघ के अध्यक्ष कीरत सिंह रावत, नंदी राणा, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, नंदी राणा, लीला देवी, इंदू, सावित्री, रायसिंह, नरेंद्र सिंह के साथ ही करीब 40 लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!