बंड विकास मेेला: कवियों ने मेले में जमाया रंग, कविताओं के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाया–

by | Dec 24, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

कवि मुरली दिवान की कवियों से लोटपोट हुए दर्शक, कवयित्री उपासना ने भू कानून पर पढ़ी कविता–

पीपलकोटी: बंड विकास मेले के पांचवें दिन रविवार को कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग की ओर से कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। कलश संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेमवाल ने मातृभाषा के संरक्षण का आह्वान किया।

कविता का पाठ करतीं कवयित्री उपासना सेमवाल-

उन्होंने हिमालय बचौणे या लंबी लड़ै च कस कमर जीत होली, मुरली दीवान ने तुम त जादै चालाक चकड़ीत ह्वेग्यां भुला, बात खै खैकि धीत ह्वेग्यां भुला, उपासना सेमवाल ने हर एक पहाड़ी कू आह्वान, भू कानून त मांगण पड़लो, राजा तिवारी ने यीं बिराणी दुनिया मां, अपणा छौं खुज्याण लग्यूं, बृजेश रावत ने बृजेश दगड़ि कन मिन ब्यो लड़किल बोलि दीनि अपड़ि मम्मी मां, भोल लड़कि वला सपरिवार औणा बृजेश द्योखण गोपेश्वर यम्मी मां, वेदिका सेमवाल ने मेरा नंदु की ब्वै पैली कति मयलि छै आदि कविताओं का व्याख्यान किया।

error: Content is protected !!